मैं न होता तो... भारत-पाक युद्ध पर ट्रंप ने फिर किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा कि अगर आपने दखल न दिया होता तो 35…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा कि अगर आपने दखल न दिया होता तो 35 मिलियन लोग मारे गए होते। ट्रंप ने ये बात अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कही। वो दुनियाभर में युद्ध रुकवाने की बात कहकर अपनी पीठ थपथपा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाने का एकबार फिर श्रेय लिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि साल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के दौरान उनकी कूटनीतिक पहल की ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान बचाई थी। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो हालात बेहद गंभीर बन सकते थे। उनका दावा है कि उस समय हालात परमाणु टकराव की ओर बढ़ रहे थे और उनकी बातचीत से 35 मिलियन लोगों की जान बच पाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मई 2025 से अब तक कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर तनाव कम कराया था। उन्हीं की वजह भारत-पाकिस्तान ने सीजफायर किया था। हालांकि ट्रंप के इस दावे को भारत कई बार खारिज कर चुका है। भारत सरकार ने साफ कहा कि ट्रंप की वजह से उन्होंने सीजफायर नहीं किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया था। पहली बार अमेरिका ने भी माना कि भारत की कार्रवाई से घबरा कर पाकिस्तान ने सबसे पहले अमेरिका से मदद मांगी थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। भारतीय सेना पाकिस्तान कराची और दूसरे ठिकानों पर ड्रोन दागे थे। जिससे उन्हें खासा नुकसान पहुंचा था। ट्रंप का दावा है कि भारत की कार्रवाई से डर कर ही पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
