24 घण्टे ऑनलाइन

डॉलफिन्स ने समुद्र में सुनीता विलियम्स का किया स्वागत, देखें ये प्यारा वीडियो

फ्लोरिडा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष…

24GhanteOnline
March 19, 2025
2 min read

फ्लोरिडा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष यात्रियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उनका स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतर गया। भारतीय समयानुसार, यह लैंडिंग बुधवार तड़के हुई।

नासा की टीम अपने अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोट के साथ वहां मौजूद थी। इस दौरान समुद्र में एक आकर्षक दृश्य भी देखने को मिला, जब सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के कैप्सूल के चारों ओर डॉल्फिन का एक झुंड तैरता नजर आया, मानो वे इस ऐतिहासिक वापसी का स्वागत कर रही हों।

Video



A pod of Dolphins stopped by to say welcome home to the Astronauts! 🐬 pic.twitter.com/0XXdMJbKG8


— DogeDesigner (@cb_doge) March 18, 2025

जब रेस्क्यू टीम द्वारा सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथियों को कैप्सूल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय कई डॉल्फिन मछलियां कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो वह सुनीता और उनके साथियों का स्वागत कर रही हों। इसका वीडियो नासा द्वारा शेयर किया गया है।

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया।

9 महीने बाद आज सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी, देखें पूरा शेड्यूल


सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क (SpaceX owner Elon Musk) ने भी बधाई दी। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) को धन्यवाद भी दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।