इस जगह रखें ये स्टेच्यू, घर में होगी खुशियों की एंट्री
हर इंसान की ख्वाहिश होती है, उसकी तरक्की हो, उसके घर में लक्ष्मी का वास हो. घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा हो. घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहे. समाज में उनका मान-सम्मान बढ़े. वास्तु शास्त्र और फेंग शुई में कई…
हर इंसान की ख्वाहिश होती है, उसकी तरक्की हो, उसके घर में लक्ष्मी का वास हो. घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा हो. घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहे. समाज में उनका मान-सम्मान बढ़े. वास्तु शास्त्र और फेंग शुई में कई तरह के उपाय बताए गए हैं. फेंग शुई में घर की प्रगति, आर्थिक स्थिति में वृद्धि और घर में शांति के लिए मछलियों का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि घर में मछली रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में डॉल्फिन का स्टेच्यू (Dolphin statue) रखने से भी घर का माहौल बेहतर बना रहता है. आइये जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से घर पर डॉल्फिन मछली का स्टेच्यू रखने से क्या लाभ होता है.
डॉल्फिन मछली का स्टेच्यू (Dolphin statue) रखने के लाभ
फेंग शुई के अनुसार, डॉल्फिन फिश के स्टेच्यू (Dolphin statue) को घर के ड्रॉइंग रूम या सोने वाले रूम में रखना शुभ होता है. इसे घर में रखने से आय में वृद्धि होती है. घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है. मछली को सुख और शांति का प्रतीक भी माना जाता है. एक्वेरियम में आठ काली और एक सुनहरी मछली फेंगशुई में विशेष रूप से शुभ मानी जाती है.
लिविंग रूम में डॉल्फिन मछली का स्टेच्यू (Dolphin statue) उत्तर दिशा में रखा जा सकता है. यदि लंबे समय से व्यापार में मंदी चल रही है तो उसे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में डॉल्फिन फिश रखनी चाहिए. इससे नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है. बच्चों के स्टडी रूम में उत्तर दिशा में डॉल्फिन स्टेच्यू रखने से उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है.
मरी हुई मछली एक्वेरियम में ना रखें
फेंग शुई के अनुसार, मछली की मृत्यु होने पर उसे तुरंत एक्वेरियम से निकाल देना चाहिए. बताया जाता है कि काली मछली सुनहरी मछली के मुकाबले अधिक मरती है. फेंग शुई के अनुसार, माना जाता है कि काली मछली की मृत्यु होने पर उसका बलिदान आपके रास्ते आ रहे दुर्भाग्य को दूर करने के लिए था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
