24 घण्टे ऑनलाइन

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) इस वक्त लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 17 जनवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था। फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। पूरा परिवार सलीम खान की…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read
वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) इस वक्त लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 17 जनवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था। फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। पूरा परिवार सलीम खान की तबीयत को लेकर चिंता में हैं, जिसे लेकर बीते दिनों से ही परिवार वाले लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। यहां तक कि संजय दत्त और जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने पहुंचे हुए थे। अब डॉक्टर्स ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

सलीम खान (Salim Khan) का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में ही किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ डॉक्टर्स की टीम मौजूद है। उनकी सेहत को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, सलीम खान इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि, उनकी सेहत में फिलहाल सुधार है। उन्हें मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसको सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए एक प्रोसिजर (DSA) किया गया है। फिलहाल डॉक्टर्स उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, अगर सबकुछ कल तक बेहतर रहता है, तो उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।

बता दें मंगलवार को सलीम खान (Salim Khan) को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही वो अस्पताल में एडमिट हुए, सबसे पहले उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान अस्पताल पहुंचे। उनके बाद अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री, अरबाज खान, शूरा खान, अरहान खान, आयुष शर्मा समेत खान परिवार के और भी सदस्य अस्पताल पहुंचे। सलीम खान के तमाम चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।