24 घण्टे ऑनलाइन

एलोवेरा जेल का करते है अधिक इस्तेमाल, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा तो मिलता ही चेहरे पर ग्लो और निखार आता है। साथ ही स्किन हेल्दी नजर आती है। गर्मियों में एलोवेरा जेल…

24GhanteOnline
March 11, 2026
2 min read

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा तो मिलता ही चेहरे पर ग्लो और निखार आता है। साथ ही स्किन हेल्दी नजर आती है। गर्मियों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल इसे ठंडक पहुंचाता है।

पर क्या आप जानते है एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) का अधिक इस्तेमाल करने से स्किन पर इसका बुरा असर देखने को मिलता है। चेहरे पर कालापन भी आने लगता है और जलन होने लगती है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार अगर एलोवेरा जेल का अधिक इस्तेमाल किया जाय तो स्किन में खुजली और जलन होने लगती है। साथ ही लड़कियों में स्किन एलर्जी हो सकती है। इससे चेहरे पर ऑयल बढ़ सकता है, जिससे स्किन चिपचिपी हो सकती है।

इसके अलावा एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) का अधिक इस्तेमाल करने से स्किन काली पड़ने लगती है और ड्राई होने लगती है।अगर आप लगातार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती है तो इससे कम उम्र में झुर्रियां भी दिखने लग सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार एलोवेरा जेल का अधिक इस्तेमाल चेहरे पर पिंपल्स हो सकते है।

अगर आप एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) का उपयोग करती हैं तो यह जरूरी है कि आप इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। एक्सपर्ट का सुझाव है कि इससे पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह आपकी त्वचा पर सही तरीके से काम कर रहा है।

एलोवेरा जेल का कम मात्रा में इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर कोई नुकसान नहीं होगा और इसके फायदे भी मिलेंगे।इसलिए, अगर आप अपनी त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाना चाहती हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सोच-समझकर और सही मात्रा में करें। ज्यादा उपयोग से होने वाले नुकसान से बचने के लिए हमेशा ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह लें और अपनी स्किन का ख्याल रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।