24 घण्टे ऑनलाइन

नए साल के पहले दिन अवश्य करें ये काम, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

नए साल 2026 (New Year) की शुरुआत में अब अधिक समय नहीं बचा है। हर नए साल के साथ जीवन में आती हैं नई आशाएं और नए संकल्प। नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए विशेष होता है। दुनिया भर में नए साल के पहले दिन जश्न मनाया जाता…

24GhanteOnline
December 16, 2025
3 min read

नए साल 2026 (New Year) की शुरुआत में अब अधिक समय नहीं बचा है। हर नए साल के साथ जीवन में आती हैं नई आशाएं और नए संकल्प। नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए विशेष होता है। दुनिया भर में नए साल के पहले दिन जश्न मनाया जाता है। हर किसी की चाहत होती है कि नया साल उसके लिए खुशहाली से भरा हो। माना जाता है कि नए साल की शुरुआत जिस उर्जा से की जाती है, उससे व्यक्ति का जीवन पूरे साल प्रभावित होता है।

लोक मान्यताओं के अनुसार, कुछ काम ऐसे हैं, जिनको नए साल (New Year) के पहले दिन अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि साल के पहले दिन इन कामों को करने से जीवन में शुभता आती है। साथ ही साथ उत्तम फल प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं मान्यता ये भी है कि अगर नए साल के पहले दिन ये काम किए जाते हैं, तो मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है। उनकी कृपा से घर में साल भर अन्न-धन का भंडार भरा रहता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं साल के पहले दिन किए जाने वाले कामों के बारे में।

साल 2026 (New Year) के पहले दिन अवश्य करें ये काम


- नए साल (New Year) के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में आंखें बंद करके प्रार्थना करें। साल के पहले दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
- साल के पहले दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है, इसलिए साल के पहले दिन दान अवश्य करें। इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। घर में सुख-शांति आती है। साल के पहले दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, अनाज या अपनी क्षमतानुसार धन का दान करें।
- स्वच्छ और व्यवस्थित घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह रहता है। मां लक्ष्मी को भी साफ-सफाई बहुत पसंद हैं। साफ घर में ही माता लक्ष्मी वास करती हैं, इसलिए नए साल के पहले दिन घर की साफ-सफाई करें। गंगाजल छिड़कें। ऐसा करने से पूरे साल घर में धन की कमी नहीं होती।
- नए साल (New Year) के पहले दिन लड्डू गोपाल की सेवा जरूर करें। उन्हें मीठे पकवानों का भोग लगाएं। इससे लड्डू गोपाल जल्द प्रसन्न होते हैं और आशार्वाद प्रदान करते हैं।
- इस वर्ष नया साल (New Year) गुरुवार को शुरू हो रहा है। साल 2026 को शुभ बनाने के लिए तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। तुलसी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। तुलसी भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।