मौनी अमावस्या के दिन करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस स्नान-दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहते हैं। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।…
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस स्नान-दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहते हैं। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से अक्षय फल मिलता है। हर साल मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। बता दें कि प्रयागराज में हर वर्ष माघ मेले का आयोजन किया जाता है। माघ मेला में मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में स्नान के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। तो आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या कब है और इस दिन क्या करना शुभ रहेगा।
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) 2026 डेट और महत्व
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि का प्रारंभ 18 जनवरी को सुबह 12 बजकर 3 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि का समापन 19 जनवरी को सुबह 1 बजकर 21 मिनट पर होगा। इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या(Mauni Amavasya) के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। इसी मान्यता की वजह से मौनी अमावस्या का दिन गंगा स्नान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन करें ये काम
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन पितरों का पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। अमावस्या के दिन ऐसा करने पितृ प्रसन्न होते हैं और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन पितृ अपने वंशजों से मिलने धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन व्रत रखकर पवित्र नदी में स्नान, दान व पितरों को भोजन अर्पित करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से भी पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
मौनी अमावस्या के दिन अगर आप गंगा स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। ऐसा करने से भी गंगा स्नान का लाभ मिल सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
