गोपाष्टमी के दिन करें ये काम, मनोकामना पूर्ण होने की है मान्यता
आज गोपाष्टमी (Gopasthami) है। यह पर्व कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्णजी ने गौ चरण आरंभ किया था। भगवान के गौ चरण आरंभ करने के कारण इस तिथि को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस…
आज गोपाष्टमी (Gopasthami) है। यह पर्व कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्णजी ने गौ चरण आरंभ किया था। भगवान के गौ चरण आरंभ करने के कारण इस तिथि को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन बछड़े समेत गायों और कृष्ण भगवान की पूजा की जाती है। गायों और बछड़ों को सजाया जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा से निरंतर 7 दिनों तक वर्षा के बाद अष्टमी तिथि को इन्द्रदेव ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी। इसलिए इस पर्व को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। गोपाष्टमी (Gopasthami) के दिन कुछ कार्यों को करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं कि गोपाष्टमी के दिन क्या करना चाहिए?
गोपाष्टमी (Gopasthami) के दिन क्या करें-
- गोपाष्टमी (Gopasthami) के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में गाय और बछड़ों को स्नान कराके उनका श्रृंगार करें।
- गायों को फूल, कुमकुम, आलता, रोली और हल्दी से सजाकर उनकी परिक्रमा करें।
- गौ माता की परिक्रमा करें और गाय के साथ बछड़ों को कुछ दूर घुमाने लेकर जाएं।
- शाम को गायों के वापस लौटने पर दोबारा इनकी पूजा करें।
- गोपाष्टमी (Gopasthami) के दिन गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।
- शाम को गौशाला जाकर गंगाजल, फल, फूल अर्पित करें। इसके बाद गायों की आरती उतारें।
- इस दिन गौशाला में क्षमतानुसार भोजन, दक्षिणा और अन्य वस्तुओं को दान करना शुभ माना जाता है।
- हिंदू धर्म में गौ को माता का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गायों में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन गौ पूजन से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
