होलिका दहन पर कर लें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी
होली (Holi) का त्योहार भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। होली दो दिन मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) होता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना करते हैं। जबकि…
होली (Holi) का त्योहार भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। होली दो दिन मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) होता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना करते हैं। जबकि होली के दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है।
माना जाता है कि होली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन (Holika Dahan Ke Upay) के दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन पूजा करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। आइए जानते हैं होली से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में...
गरीबों को करें दान- होली के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान करना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से आपकी सेहत, संपत्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। ऐसे में होली के दिन दान जरूर करें।
नौकरी के सफलता पाने के लिए- अगर आप अपनी नौकरी, बिजनेस या करियर से संतुष्ट नहीं है या आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए होलिका दहन के दिन पूजा के दौरान नारियल को अग्नि में डाल दें। इसके बाद सात बार होलिका की परिक्रमा करें।
आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए- होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं और घर में सुख शांति लाना चाहते हैं तो होलिका दहन की पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में मेवा और मिठाई का भोग लगाएं।
मनोकामना पूरी करने के लिए- हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। लेकिन बहुत से लोगों को इसके लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी फल नहीं मिल पाता। ऐसे में इसके लिए होलिका दहन की पूजा के दौरान अग्नि में पान के पत्ते और सुपारी को नारियल के साथ अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।
भय से बचने के लिए- अगर आपके मन में भी बुरे ख्याल आते हैं अज्ञात भय का सामना करना पड़ता है तो होलिका दहन की पूजा के दौरान एक सूखा नारियल, काला तिल और सरसों को लेकर अपने सिर पर 7 बार वार लें और इसे अग्नि में डाल दें।
घर में खुशियां लाने के लिए- अगर आपके घर में लंबे समय से बुरा वक्त चल रहा है और आप इससे छुटकारा चाहते हैं तो होली की राख को घर लाकर उसमें राई और साबुत नमक डालें और घर में सबसे शुद्ध स्थान पर रख दें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
