शुक्रवार को करें ये खास काम, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं
शुक्रवार (Friday) के उपाय शुक्र ग्रह की शांति के लिए किए जाते हैं। शुक्रवार (Friday) के उपाय जीवन में धन-समृद्धि को लाते हैं। सभी प्रकार के भौतिक सुखों के लिए ये उपाय बेहद कारगर होते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को…
शुक्रवार (Friday) के उपाय शुक्र ग्रह की शांति के लिए किए जाते हैं। शुक्रवार (Friday) के उपाय जीवन में धन-समृद्धि को लाते हैं। सभी प्रकार के भौतिक सुखों के लिए ये उपाय बेहद कारगर होते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत और काम वासना का कारक माना जाता है।
शुक्र ग्रह वृषभ और तुला का मालिक है। मीन राशि में यह उच्च और कन्या राशि में नीच अवस्था में होता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है, उनके व्यक्तित्व को शुक्र आकर्षक बनाता है। प्रबल शुक्र के जातक धन और वैभव संपन्न होते हैं। उनका जीवन वैभव और ऐश्वर्यशाली होता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से शुक्र ग्रह का मिलता है आशीर्वाद।
धन की देवी मां लक्ष्मी की करें आराधना
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। सुबह प्रात: स्नान करने के बाद घर के मंदिर में ही मां का ध्यान करें। मां की कृपा से आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
शुक्रवार (Friday) करें उपवास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भी लाभ होता है। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करना चाहिए। शुक्रवार के दिन व्रत करने से माता संतोषी की भी कृपा प्राप्त होती है।
माता लक्ष्मी के इस मंत्र का करें जाप
मंत्र जापधार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप करने से बहुत अधिक लाभ होता है। माता लक्ष्मी के इस मंत्र जाप से मां प्रसन्न होती हैं।
मंत्र: ॐ श्रीं श्रीये नम:।
घर में बनाएं शांति का वातावरण
मां उन घरों में प्रवेश नहीं करती हैं, जहां लड़ाई-झगड़े या अशांति का माहौल होता है, इसलिए लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। मां का वास उन घरों में होता है जहां प्रेम होता है।
अन्न को न करें बर्बाद
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का एक रुप अन्न भी है। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि अन्न का बर्बाद बिल्कुल भी न हो। कुछ लोग गुस्से, आवेश में आकर खाने को फेंक देते हैं। ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि अन्न का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें काम, सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
