24 घण्टे ऑनलाइन

हरियाली तीज पर करें ये खास उपाय, जल्द ही बनेंगे शादी के योग

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के…

24GhanteOnline
July 27, 2025
2 min read

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां गौरी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं के व्रत रखने से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। कहा जाता है कि अगर आपकी शादी में किसी तरह की बाधा आ रही है, तो पूजा-पाठ के साथ कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं।

हरियाली तीज (Hariyali Teej) महत्व


शास्त्रों में हर व्रत (Hariyali Teej) का महत्व बताया गया है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव से विवाह करने के लिए मां पार्वती ने कठिन तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर शिवजी ने मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। भोलेनाथ ने जिस दिन मां पार्वती को स्वीकार किया था, वह दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी। इसके बाद से ही हरियाली तीज के व्रत की परंपरा शुरू हुई।

हरियाली तीज (Hariyali Teej)  पर करें ये उपाय


- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन निर्जला उपवास रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कुंवारी कन्याओं को हरे रंग के कपड़े पहनकर, शिवजी और माता पार्वती की लाल रंग की चुनरी अर्पित करनी चाहिए।

- इस दिन, मां पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें अपनी मनोकामना कहें। इसके साथ ही हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दिन केले का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही विवाह से संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और जल्द ही शादी के योग बनते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।