शनिवार को करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिनों में से शनिवार (Saturday) का दिन शनि देव (Shani Dev) को अर्पित किया गया है. उस दिन विधि विधान से पूजा करना व शनि देव (Shani Dev) को काले तिल और तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है. कहा…
सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिनों में से शनिवार (Saturday) का दिन शनि देव (Shani Dev) को अर्पित किया गया है. उस दिन विधि विधान से पूजा करना व शनि देव (Shani Dev) को काले तिल और तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है.
कहा जाता है शनि ग्रह जातक के जीवन पर उसके कर्म के अनुसार सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालता है. अगर किसी व्यक्ति के अच्छे कर्म हैं तो शनि का उस पर सकारात्मक प्रभाव (Positive Impact) होगा. वहीं अगर किसी व्यक्ति के कुकर्म हैं तो उसके ऊपर शनि का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है.
जिन जातक की कुंडली में शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही होती है उन्हें शनिवार के दिन कुछ उपाय करने की सलाह दी जाती है जिससे उन्हें अधिक परेशानी का सामना ना करना पड़े. आइए जानते हैं शनिवार को कुछ ऐसे विशेष उपाय जो जातक को हो रही परेशानी से छुटकारा दिला सकें.
शनिवार (Saturday) के दिन करने वाले कुछ आसान उपाय
-शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार आटे और चीनी का मिश्रण तैयार करके चीटियों को खिलाना चाहिए.
-शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय काले घोड़े की नाल या फिर नाव की कील से निर्मित अंगूठी मध्यमा उंगली में धारण करने से फायदा होता है.
-हर शनिवार (Saturday) शनि देव के नाम का जप करना चाहिए.
-जातक की कुंडली में शनि के कुप्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन लोहे के बर्तन, कंबल, काले कपड़े, काले तिल और उड़द की दाल का दान करना चाहिए.
-शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. साथ ही बंदरों को गुड़ चने भी खिलाना चाहिए.
-शनिवार के दिन शनि देव को नीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए और रुद्राक्ष की माला से ओम शं शनिश्चराय नमः का जाप करें.
-शनिवार के दिन तेल का दान करने से पहले जिस पात्र में तेल लिया है उसमें अपना मुख देखें और जरूरतमंद को दान करें.
-शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना और दीपक जलाना शुभ होता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
