24 घण्टे ऑनलाइन

पितृ दोष से है पीड़ित, तो छुटकारा पाने के लिए हर शाम करें ये कम

जिस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, वहां पितरों (Pitra) की कृपा होती है। अगर व्यक्ति को पितृ दोष है, तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही पितरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। वहीं, अगर पितर…

24GhanteOnline
July 15, 2025
2 min read

जिस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, वहां पितरों (Pitra) की कृपा होती है। अगर व्यक्ति को पितृ दोष है, तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही पितरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। वहीं, अगर पितर (Pitra) प्रसन्न हो, तो परिवार में खुशहाली बनी रहती है। अगर आप भी पितृ दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं।

पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं


पितृ दोष (Pitra Dosh) से छुटकारा पाने के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। पेड़ के नीचे दीपक में सरसों का तेल और काले तिल मिलाकर छाया दान भी करें।

दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक


पितृ दोष (Pitra Dosh) को खत्म करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध, पिंडदान आदि करना बहुत शुभ होता है। अमावस्या और पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए यह कार्य किए जाते हैं।

पितर होंगे प्रसन्न


पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन शाम को आचमन कर स्वयं को शुद्ध करें। फिर एक मिट्टी के दीपक में थोड़ा सा तेल डालकर बत्ती जलाएं और उसे छत पर दक्षिण दिशा में रख दें। पितरों से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। गाय के गोबर से बने दीये का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…