24 घण्टे ऑनलाइन

रविवार को करें ये उपाय, मिलेंगी सूर्य भगवान की कृपा

रविवार (Sunday) को सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य को जल से अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। साथ ही सूर्य मंत्र का जाप करना भी फलदायी होता है। रविवार (Sunday) को सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करने से जीवन…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

रविवार (Sunday) को सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य को जल से अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। साथ ही सूर्य मंत्र का जाप करना भी फलदायी होता है। रविवार (Sunday) को सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करने से जीवन में खुशहाली तो आती ही है और साथ ही हर मनोकामना भी पूर्ण होती है।

हम आपको कुछ ऐसे साधारण से उपाय बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

आइए जानें इस दिन (Sunday)कौन-से उपाय करें-


>> सबसे पहले सुबह जल्दी सूर्य देवता को जल चढ़ाएं।

>> सूर्य देवता को लाल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें।

>> जल चढाने के दौरान ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें।

>> इस दिन आप गुड़ का सेवन करें।

>> हो सके तो रविवार (Sunday) को लाल रंग के वस्त्र पहने या फिर लाल रूमाल अपने साथ रखें।

>> हो सके तो इस दिन गाय की पूजा करें और काम पर निकलने से पहले गाय को रोटी खिलाएं।

>> मछली को आटे की गोली बनाकर खिलाएं (इच्छानुसार)।

>> चींटी को खोपरे व शक्कर का भूरा मिलाकर खिलाएं (इच्छानुसार)।

>> सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जाप करें-

‘ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।