बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इस बार बुद्धि पूर्णिमा सोमवार 12 मई को मनाई जाने वाली है। इस तिथि पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग भी बन रहे हैं।…
बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इस बार बुद्धि पूर्णिमा सोमवार 12 मई को मनाई जाने वाली है। इस तिथि पर आदित्य योग और गजलक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। अगर इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाए, तो हर काम बनने लगते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हुए मिठाई चढ़ाएं। इस प्रकार धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है।
आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन चंद्रमा को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। बुद्ध पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में 15 मिनट बिताने चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
धन से जुड़ी समस्याएं
इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें 11 कौड़ियां भी चढ़ाएं। इसके बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर, जहां पैसे रखते हैं, उस स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से कभी भी धन से जुड़ी समस्याएं नहीं आती हैं।
प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की कृपा
वहीं, पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। अगले दिन इस नारियल को अपनी तिजोरी में या अपने पैसों के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन "ओम मणि पदमे हुम्" मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उल्लेख अवलोकितेश्वर में भी मिलता है। बौद्ध धर्म में इस मंत्र को बहुत खास माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
