24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय, साल भर मिलेगी तरक्की

दिवाली (Diwali) का त्योहार रौशनी और खुशियों का त्योहार है. इस दिन के लिए लोग हर साल ढ़ेरों तैयारियां करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख समृ्द्धि…

24GhanteOnline
October 20, 2025
2 min read

दिवाली (Diwali) का त्योहार रौशनी और खुशियों का त्योहार है. इस दिन के लिए लोग हर साल ढ़ेरों तैयारियां करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख समृ्द्धि का वरदान देती हैं. लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी का पूजा करने के साथ किए गए कुछ उपायों से व्यक्ति को धन लाभ होता है. इसके अलावा सालभर तरक्की के रास्ते खुलते हैं. इस साल दिवाली (Diwali) शुक्रवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस दिन आप इन खास उपायों को अपनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

दिवाली (Diwali) के उपाय


दिवाली के दिन धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, सुपारी और पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें. पूजा के बाद इन चीजों के एक लाल रंग के कपड़े में बाधकर तिजोरी या धन के स्थाप पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है.

सुख-समृद्धि के उपाय

घर मे सुख समृद्धि लाने के लिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में 5,9, या 11 गोमती चक्र चढ़ाएं और पूजा करें. इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दे.

नौकरी पाने के उपाय

अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है या नौकरी छूट गई है. ऐसे में आप दिवाली के दिन 5 सुपारी, 5 कौड़ियां और कच्ची हल्दी की 5 गांठ सभी को गंगाजल से धोकर लाल रंग के कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रख दें.

दूर होगी नकारात्मकता

दीपावली के दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से बंदनवार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी.

धन लाभ के उपाय

दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और धन के देवता कुबरे की पूजा की जाती है. उसके बाद चांदी के सिक्के तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. इसके अलावा इस दिन तिजोरी में नोटों की गड्डी रखना भी बहुत शुभ होता है.

आर्थिक तंगी से बचने के उपाय

आर्थिक तंगी से बचने के लिए दिवाली के दिन एक पीपल के पत्ता लें उसपर ॐ लिखकर उसे तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।