24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर करें तुलसी के पत्तों से जुड़े ये उपाय, पूरे साल नहीं रहेगी आर्थिक तंगी

होली (Holi) का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन (Holika Dahan) की राख को घर में लाल कपड़े में संभालकर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों से…

24GhanteOnline
February 26, 2026
2 min read

होली (Holi) का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन (Holika Dahan) की राख को घर में लाल कपड़े में संभालकर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों से जुड़े कुछ उपाय करने से भी पैसों की किल्लत दूर कर सकते हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित इन उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

बुरी शक्तियों का होता है नाश


होलिका दहन को बुरी शक्तियों को नष्ट करने और अच्छी शक्तियों के आह्वान करने का त्योहार माना जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत शुभ होता है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसलिए होली के दिन घर में तुलसी के कुछ पौधे लगाने से बुरी ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाएगा और आपके जीवन में अच्छी ऊर्जा आएगी।

गंगाजल और तुलसी के पत्ते


होली (Holi)  के दिन तांबे के लोटे में थोड़ा सा गंगा जल लेकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डाल दें। होली की पूजा के बाद इस जल को पूरे घर में छिड़क देना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।

धन वृद्धि के लिए करें ये उपाय


होली (Holi) के दिन का सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद अपने इष्टदेव की आराधना करें। यदि संभव हो तो यज्ञ भी कर सकते हैं। पूजा और यज्ञ समाप्ति के बाद तुलसी के 3 पत्तों को लाल कपड़े में लपेटकर बांध लें और अलमारी में रख दें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

माँ लक्ष्मी की पूजा


होली (Holi)  पर मां लक्ष्मी की भी पूजा अवश्य करें। देश के कई हिस्सों में डोल उत्सव फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी का प्रिय दिन है, इसलिए डोल पूर्णिमा पर धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से बहुत शुभ फल मिलते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा में तुलसी की मंजरी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।