24 घण्टे ऑनलाइन

शुक्रवार के दिन करे ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

हिंदू धर्म में हर देवी-देवता को अलग-अलग दिन पूजा जाता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन माना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी जी (Maa Lakshmi ) की इस दिन विधिवत पूजा करने से जीवन…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में हर देवी-देवता को अलग-अलग दिन पूजा जाता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन माना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी जी (Maa Lakshmi ) की इस दिन विधिवत पूजा करने से जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जो कोई भी धन-धान्य से परिपूर्ण होना चाहता है, उसे शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) की सच्चे मन से पूजा-अराधना करनी चाहिए। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करने के कुछ उपाय बताए गए है जिनसे मां की कृपा बनी रहती है...

- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

- शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। संभव हो तो मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी अर्पित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा भक्त पर बरसाती हैं।

- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) को प्रसन्न करने के लिए हाथ में 5 लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान लगाना चाहिए। इसके बाद लक्ष्मीजी को प्रणाम करते हुए प्रार्थना करें कि वह आपके घर पर सदैव विराजमान रहें। इसके बाद इन फूलों को तिजोरी या अलमारी में रख दें।

- शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करने से भी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) प्रसन्न होती हैं। कहते हैं कि पाठ करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए।

- शुक्रवार के एक लाल रंग का कपड़ा लें और इस कपड़े में सवा किलो चावल रखें। ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा नहीं होना चाहिए। चावल की पोटली बनाकर हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: मंत्र की पांच माला का जाप करें फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…