24 घण्टे ऑनलाइन

मंगलवार के ये उपाय दिलाएंगे मंगल दोष से छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर ही भविष्य की गणना की जाती है। बता दें कि कुंडली में ग्रहों के प्रभाव के कारण व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं, मंगल, राहु, केतु और शनि अशुभ ग्रह माने जाते…

24GhanteOnline
February 17, 2026
2 min read

ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर ही भविष्य की गणना की जाती है। बता दें कि कुंडली में ग्रहों के प्रभाव के कारण व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं, मंगल, राहु, केतु और शनि अशुभ ग्रह माने जाते हैं। इनमें मंगल ग्रह विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए सबसे अधिक समस्याएं लेकर आता है। अगर कुंडली में मंगल दोष है तो बचाव के लिए उपाय जरूरी है। मंगल दोष के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में काफी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में जिन भी लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है, उन्हें मंगलवार (Tuesday) के दिन ये उपाय करने चाहिए।

मंगलवार (Tuesday)  के दिन करें ये उपाय


>> मंगलवार (Tuesday)  के दिन पूजा घर में मंगल यंत्र स्थापित करना चाहिए। साथ ही इस दिन मंगल देव की पूजा भी करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मांगलिक दोष का प्रभाव कम होता है।

>> मंगल दोष से पीड़ित लोगों को मंगलवार के दिन श्री मंगल चंडिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से मंगल दोष खत्म हो जाता है।

>> मंगल दोष का प्रभाव कम करने के लिए मंगलवार (Tuesday) के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भी मांगलिक दोष कम होता है।

>> मंगलवार (Tuesday) के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। मंगलवार के दिन हनुमानाष्टक भी पढ़ना शुभ होता है।

>> यदि संभव हो, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के निमित्त व्रत जरूर रखें। माना जाता है कि मंगलवार (Tuesday) का व्रत रखने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।

मंगल देव मंत्र


ॐ अं अंगारकाय नम:

ॐ भौं भौमाय नम:"

ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना

मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।

मंगल ग्रह प्रार्थना मंत्र


'ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।

कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।'

मंगल गायत्री मंत्र


ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय

धीमहि-तन्नो भौम: प्रचोदयात।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।