साल की आखिरी पूर्णिमा पर करें ये उपाय, माता लक्ष्मी आपको बना देंगी धनवान!
फिलहाल मार्गशीर्ष यानी अगहन मास चल रहा है। जल्द ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Purnima) आने वाली है, जिसके बाद पौष का महीना शुरू हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान…
फिलहाल मार्गशीर्ष यानी अगहन मास चल रहा है। जल्द ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Purnima) आने वाली है, जिसके बाद पौष का महीना शुरू हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान सत्यनारायण, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की उपासना की जाती है। पूर्णिमा (Purnima) पर पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें पूर्णिमा पर अपनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है।
पूर्णिमा (Purnima) को लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय
पूर्णिमा (Purnima) को पूजा: मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Purnima) के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें कमल या गुलाब का फूल और दक्षिणावर्ती शंख अर्पित करें। साथ ही, श्रीयंत्र की भी पूजा करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
दीपक जलाना: मार्गशीर्ष पूर्णिमा की शाम को घी में चावल डालकर दीपक जलाएं। फिर इस दीपक को तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर रख देना चाहिए। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कमल गट्टे की माला: पूर्णिमा की सुबह नहा-धोकर सफेद या गुलाबी कपड़े पहनकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः‘ मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र जाप के लिए कमल गट्टे की माला का इस्तेमाल करना चाहिए।
कमल का फूल और गट्टे: पूर्णिमा की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को कमल का फूल और 16 कमल गट्टे अर्पित करने चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं।
हल्दी का उपाय: मार्गशीर्ष पूर्णिमा को एक पीले कपड़े में 11 गांठ हल्दी बांधकर, ‘ॐ वक्रतुण्डाय हुं‘ मंत्र का 108 बार जाप करें। बाद में इस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सदस्यों की कमाई अच्छी होती है।
कौड़ियों का उपाय: पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में पांच पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। धार्मिक मान्यता है कि कौड़ी के इस उपाय को करने से घर में स्थायी धन का आगमन होता है।
श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ: मार्गशीर्ष पूर्णिमा की शाम को विशेष रूप से श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि पूर्णिमा पर श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन-संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
तुलसी में दूध अर्पित: अगहन पूर्णिमा की शाम विधिपूर्वक तुलसी माता की पूजा करें। फिर तुलसी को कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है और धन लाभ होता है।
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र (Lakshmi ji Mantra)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे दिए गए मंत्रों का जाप जरूर करें
- ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः।
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ।
ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
