24 घण्टे ऑनलाइन

अक्षय तृतीया के दिन करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, बढ़ेगी समृद्धि

इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शोभन और रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण राज योग का निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में धन की देवी मां…

24GhanteOnline
April 10, 2026
2 min read

इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शोभन और रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण राज योग का निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने और सोना खरीदने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूरे साल में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्य, खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अक्षय माना है। यह एक स्वयंसिद्ध मुहूर्त है।

इस दिन जो जोड़े विवाह के पवित्र गठबंधन में बंधते हैं, उनके दाम्पत्य जीवन में स्थायित्व रहता है। इसलिए इस दिन सबसे अधिक विवाह होते हैं। वैसे तो अक्षय तृतीया स्वयंसिद्ध मुहूर्त है, इस दिन कई शुभ योग भी रहेंगे, जिसके कारण भूमि, भवन, आभूषण सहित सभी प्रकार की स्थायी खरीदारी के लिए भी यह दिन काफी शुभ है। अक्षय तृतीया के दिन कुछ उपाय करने से धन संबंधित दिक्कतें कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन तिजोरी से जुड़े कुछ खास उपाय-

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन करें उपाय


शंख: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी माता का संबंध शंख से भी माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन धन की जगह या तिजोरी में शंख रख दें। इससे आपकी तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास बना रहेगा।

कुबेर यंत्र: कुबेर देव धन के देवता माने जाते हैं। ऐसे में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए आप अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुबेर यंत्र रख सकते हैं।

हल्दी की गांठ: अक्षत तृतीया के दिन हल्दी की पांच गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने से कंगाली से राहत मिल सकती है व मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।