24 घण्टे ऑनलाइन

नाग पंचमी की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, कई तरह के दोषों से मिलेगा छुटकारा

हिन्दू धर्म में नाग पंचमी (Naag Panchami) का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त होता…

24GhanteOnline
July 28, 2025
4 min read

हिन्दू धर्म में नाग पंचमी (Naag Panchami) का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कई तरह के दोषों से भी छुटकारा भी मिलता है. विशेष रूप से, जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उनके लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है. इसके अलावा राहु-केतु की वजह से अगर जीवन में कोई कठिनाई आ रही है, तो भी नाग पंचमी (Naag Panchami)  के दिन सांपों की पूजा करने पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है.

पूजा का सही समय


हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल पंचमी तिथि 28 जुलाई 2025 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 जुलाई 2025 को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर इस साल यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। नाग पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जुलाई 2025 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा करना शुभ फलदायी होगा. इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सारी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

नाग पंचमी (Naag Panchami) के दिन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इनके बिना नाग देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है और दोषों से भी जल्दी छुटकारा नहीं मिल पाता है. इसलिए नाग पंचमी की पूजा में इन चीजों को शामिल अवश्य करें. जिससे आपके किसी कार्य में बाधा न आए. इस दिन घर के द्वारों के पास गोबर, सिंदूर, नीम का पत्ता से नाग की आकृति बनाई जाती है. इसके बाद घरों में दूध, लावा नाग देवता को अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष, सर्पदंश आदि से मुक्ति मिलती है.

पूजा में शामिल करें ये चीजें


नाग पंचमी (Naag Panchami)  पूजा करते समय, अनुष्ठान को सही तरीके से पूरा करने के लिए सभी जरूरी सामग्री का होना आवश्यक है, जैसे- चांदी, लाल मिट्टी, गाय के गोबर, लकड़ी या पत्थर से बनी सांप की तस्वीर या मूर्ति या सांप की पेंटिंग, दूध, मीठा, फल,फूल, दालें, हल्दी का पेस्ट, कपूर, अंकुरित अनाज, धूपबत्ती आदि.

नाग पंचमी (Naag Panchami)  पर करें ये उपाय


- नाग पंचमी (Naag Panchami) के दिन घर के प्रवेश द्वार पर सांप की आकृति बनाने से और पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करने से आपको आर्थिक लाभ होता है.
- भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको नाग पंचमी के दिन उनके मंदिर में जाकर चंदन की सात गोलियां चढ़ाएं.
- नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दूध, फल, धतूरा, फूल और अर्क चढ़ाते हुए रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
- अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का प्रभाव है, तो आपको ग्रह दोष को खत्म करने के लिए नाग पंचमी के दिन पूजा करें.
- अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आपको नाग पंचमी के दिन नाग पंचमी मंत्र का 108 बार जाप करें.

मान्यताओं के अनुसार, कालसर्प दोष जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा करता है, जैसे कि धन-दौलत में बाधा, विवाह में अड़चन, संतान प्राप्ति में कठिनाई, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, और नौकरी में परेशानी, आदि. नाग पंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त पाठ करें. ऐसा करने से काल सर्प दोष का प्रभाव बहुत हद तक कम हो जाता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…