24 घण्टे ऑनलाइन

मौनी अमावस्या पर करें राशिनुसार उपाय, दूर हो जाएगी ग्रहों की परेशानी

माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के रूप में जाना जाता हैं जिस दिन मौन रहते हुए स्नान और दान किया जाता हैं। इस दिन किया गाया दान अन्य दिनों की तुलना में हजारों गुणा फलदायी होता हैं। मौनी अमावस्या पर…

24GhanteOnline
January 21, 2025
4 min read

माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के रूप में जाना जाता हैं जिस दिन मौन रहते हुए स्नान और दान किया जाता हैं। इस दिन किया गाया दान अन्य दिनों की तुलना में हजारों गुणा फलदायी होता हैं। मौनी अमावस्या पर किए गए उपाय ग्रहों से जुड़ी परेशानी को दूर करते हुए आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करवाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्रह दोषों के प्रभाव को समाप्त करेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मेष राशि


मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक तिल और गेहूं का दान करें। साथ ही इस राशि के जातक इस दिन किसी भैरव मंदिर में जाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि


वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातक को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। यदि मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातक इतर इस्तेमाल करें तो उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

मिथुन राशि


मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध हैं इसलिए इस दिन मिथुन राशि के जातकों को किसी भी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। इस दिन अगर संभव हो तो किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य लें।

कर्क राशि


कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए इस दिन किसी जरूरत मंद को सफेद रंग के वस्त्र दान करें और साथ ही उन्हें सफेद रंग का खाद्य पददार्थ जैसे चावल, दूध, या सफेद मिठाई भी दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है।

सिंह राशि


सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए अमावस्या के दिन छाता, जू ता, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें और धन का दान कर सकते हैं।यह दान किसी किन्नर को देंगे तो ज्यादा लाभ होगा, ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन यदि सिंह राशि के जातक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल चढ़ाएं तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।

कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध है इसलिए कन्या राशि के जातको को पशुओं को हरा चार खिलाना चाहिए। साथ ही दालें, तिलकुट, आदि का दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं, साथ ही धन की कमी नहीं रहती।

तुला राशि


तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं इसलिए तुला राशि के लोगों को मौनी आंवस्य के दिन आता और वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से जातक के भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावाना होती है।

वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और शत्रुओं का भी नाश होता है।

धनु राशि


धनु राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं । इसलिए मौनी आंवस्य के शुभ अवसर पर चने की दाल,गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करें। साथ ही पीले चंदन और हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। अगर ऐसा किया जाए तो आपको हर सुख की प्राप्ति होती है। और प्रॉपर्टी संबंधी वाद-विवाद भी समाप्त होगा।

मकर राशि


मकर राशि के स्वामीग्रह शनि है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के स्वामीग्रह भी शनिदेव है और ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन राशि


मीन राशि के स्वामीग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के जातकों को पीला चंदन, चना और कंबल दान में देना चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि के जातकों के जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आएगी और दाम्पत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…