24 घण्टे ऑनलाइन

विवाह में आ रही अड़चन तो कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

सनातन धर्म में कार्तिक महीने की पूर्णिमा (Kartik Purnima) का विशेष महत्व है. हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उन्हें उनका…

24GhanteOnline
November 5, 2025
3 min read

सनातन धर्म में कार्तिक महीने की पूर्णिमा (Kartik Purnima) का विशेष महत्व है. हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उन्हें उनका स्वर्ग दान किया था और इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर धरती पर प्रलय से जीवन की रक्षा करी थी.

इन्हीं सभी मान्यताओं के कारण इस दिन को देवताओं की दिवाली या देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. देव दिवाली पर सभी देवी-देवता धरती पर विचरण के लिए आते हैं. इस दिन किए गए ज्योतिषीय उपायों से मनुष्य के विवाह में आ रही अड़चन दूर की जा सकती है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

हिंदू धर्म में कहा गया है कि देव दिवाली पर सभी देवी देवता धरती पर विचरण करने आते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यदि किसी महिला या पुरुष के विवाह में अड़चन आ रही है, तो इस दिन देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा.

दीप दान


यदि किसी व्यक्ति के विवाह में लगातार अड़चनें आ रही हैं जैसे शादी तय हो जाने के बाद मुहूर्त ना मिलना या किसी कारणवश सगाई टूट जाना, तो ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन अपने घर के आसपास के किसी तालाब या नदी में जाकर दीप दान करना चाहिए. इसके अलावा घर के मुख्य स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित करना चाहिए ऐसा करने से जल्द ही आपकी शादी के योग बनेंगे.

तुलसी पूजन


हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी का पूजन जरूर करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि तुलसी में सभी देवी-देवता विराजते हैं, इसलिए तुलसी के पूजन करने से सभी देवी-देवताओं का पूजन हो जाता है और शादी के योग बनने लगते हैं. साथ ही तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है तो इसके पूजन से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

गंगाजल से करें स्नान


मान्यताओं के अनुसार, यदि आपके विवाह में लगातार अड़चनें आ रही हैं तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप स्नान करते समय पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे जरूर डालें. ऐसा माना गया है कि इस उपाय से जीवन की बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और विवाह में आ रही अड़चनें ख़त्म हो जाती है.

हल्दी का तिलक


मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को हल्दी चढ़ानी चाहिए और इस हल्दी का तिलक अपने माथे पर लगाना चाहिए. ऐसा करने से भाग्योदय होता है. साथ ही विवाह के योग बनने लग जाते हैं. इसके अलावा इस दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक भी बनाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।