कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) भगवान श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही कामदा एकादशी के रूप में मनाते हैं। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने से पापों…
कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) भगवान श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही कामदा एकादशी के रूप में मनाते हैं। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है। कामदा एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के साथ जीवन जीवन की सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।
कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) पर करें ये उपाय
1- कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) के दिन श्री हरि विष्णु जी का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होंगी और आपको अपनी स्किल्स दिखाने के नए मौके भी मिलेंगे।
2- अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है और दिन-ब-दिन क्लेश होता रहता है तो कामदा एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
3- कामदा एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए जया एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।
4- कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है।
5- अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो कामदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें और 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।
6- कामदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
