24 घण्टे ऑनलाइन

धनतरेस के दिन कर लें ये उपाय, घर में होगी पैसों की बरसात

धनतेरस (Dhanteras) से पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। साथ…

24GhanteOnline
October 13, 2025
3 min read

धनतेरस (Dhanteras) से पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। साथ ही धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। इन सब कामों के साथ इस दिन कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा के साथ-साथ विशेष उपाय करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। धन से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं। साल भर घर में पैसा आता रहता है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस (Dhanteras) पर धन लाभ के लिए किए जाने वाले इन विशेष उपायों के बारे में।

कब है धनतेरस (Dhanteras)?


वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट होगा। ऐसे में इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस (Dhanteras) के उपाय


13 दीपक जलाएं

धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद विधि पूर्वक भगवान कुबेर और घर में रखी तिजोरी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल और फूल चढ़ाना चाहिए। फिर यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

तिजोरी में मां लक्ष्मी की तस्वीर

धनतेरस के दिन तिजोरी या गल्ले पर मां लक्ष्मी की कमल पर विराजमान होकर धन वर्षा करने वाली तस्वीर रखनी चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर तिजोरी में रखी जाती है, वहां सुख स्थायी रूप से वास करने लगता है।

प्रमुख द्वार पर शुभ प्रतीक बनाएं

धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर एक पेस्ट तैयार करके उससे घर के प्रमुख द्वार पर ॐ का चिन्ह बनाना चाहिए। ये प्रतीक मां लक्ष्मी के स्वागत का सकेंत माना जाता है। ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है।

लौंग का जोड़ा चढाएं और शंख से घर शुद्ध करें

धनतेरस के दिन पूजा के दौरान माता को एक जोड़ा लौंग चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में स्वच्छ जल भरकर घर के चारों ओर छिड़कना चाहिए। ऐसा करना घर में माता लक्ष्मी के आने का रास्ता बनाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।