24 घण्टे ऑनलाइन

चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी हर लेंगी सभी कष्ट

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) इस साल 12 अप्रैल को है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। चैत्र पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) इस साल 12 अप्रैल को है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। चैत्र पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से धन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। चैत्र पूर्णिमा पर कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय-

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-


एकाक्षी नारियल: अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।

सोना और चांदी: चैत्र पूर्णिमा के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।

पलाश का फूल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।