24 घण्टे ऑनलाइन

वैशाख पूर्णिमा पर करें तुलसी के ये चमत्कारी उपाय, चमक जाएगी किस्मत

धार्मिक दृष्टि से वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) का दिन बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन की गई पूजा और उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। धार्मिक…

24GhanteOnline
May 11, 2025
2 min read

धार्मिक दृष्टि से वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) का दिन बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन की गई पूजा और उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था। इस दिन आप तुलसी से जुड़े ये कुछ चमत्कारी उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष में बताए गए इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ का आगमन होता है। आइए जानते हैं वो उपाय कौन से हैं।

वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) 2025 कब है?


हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) 12 मई को मनाई जाएगी। वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई को शाम 6:55 बजे से होगी और इसकी समाप्ति 12 मई की शाम 7:22 बजे होगी। इस दिन चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने का शुभ शाम 5:59 बजे रहेगा।

तुलसी (Tulsi) के उपाय


तुलसी से जुड़ा पहला उपाय:- अगर आप अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो इस दिन तुलसी का नया पौधा लाएं और उसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगा दें। वास्तु की मान्यता है कि इन दिशाओं में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी से जुड़ा दूसरा उपाय:- अगर आपके व्यवसाय या नौकरी में रुकावटें आ रही हैं, तो वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी की एक टहनी को पीले कपड़े में बांधकर उसे अपने ऑफिस, दुकान या तिजोरी में रख दें। ऐसा कहते हैं इससे रुका हुआ पैसा आने लगता है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

तुलसी से जुड़ा तीसरा उपाय:- वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) पर सुबह उठकर तुलसी के 11 पत्ते तोड़ें (तोड़ने से पहले तुलसी माता से माफी मांगें)। फिर इन पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य दरवाजे की चौखट पर टांग दें। इस उपाय से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।