नहीं बन पा रहा शादी का संयोग, तो ये उपाय करेंगे आपकी मदद
एक उम्र होने के बाद पेरेंट्स को अपने बच्चों की शादी (Marriage) की फिक्र होने लगती हैं और वे इसके लिए तैयारी करने लगते हैं। लेकिन कई लोगों के जीवन में शादी के योग ही नहीं बन पाते हैं जिसके चलते या तो बात नहीं बनती हैं और…
एक उम्र होने के बाद पेरेंट्स को अपने बच्चों की शादी (Marriage) की फिक्र होने लगती हैं और वे इसके लिए तैयारी करने लगते हैं। लेकिन कई लोगों के जीवन में शादी के योग ही नहीं बन पाते हैं जिसके चलते या तो बात नहीं बनती हैं और बनती हैं तो भी रिश्ता मुकम्मल होने से पहले टूट जाता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ ज्योतिषीय उपायों को अपनाने की ताकि कुंडली में शुभ संयोग बन सकें। आज इस कड़ी में हम लाल किताब के कुछ उपाय बताने जा रहे है जो आपकी इस परेशानी को दूर करेंगे और मनचाहा जीवनसाथी दिलाने में मदद करेंगे।
अगर न मिल रहा हो योग्य वर या वधु
लाल किताब के अनुसार अगर आपके विवाह के लिए योग वर या वधु न मिल पा रहे हों तो कभी भी लोहे के बने बिस्तर पर न सोएं। ध्यान दें कि विवाह योग्य युवक-युवतियों को कभी भी अपने बिस्तर के नीचे लोहे की चीजें नहीं रखनी चाहिए और साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
शीघ्र विवाह (Marriage) के लिए कर लें ये उपाय
लाल किताब के अनुसार शीघ्र विवाह के लिए हर बृहस्पतिवार को और हर पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष की परिक्रमा जरूर करें। कम से कम 108 बार परिक्रमा करना चाहिए। साथ ही वट वृक्ष, पीपल और केले के पेड़ में भी जल देना चाहिए। ऐसा करने से विवाह के योग्य जल्दी बनते हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें और दो आटे के पेड़े पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर उसे गाय को खिला दें। चाहे तो आप चने की दाल के साथ गुड़ भी खिला सकते हैं।
बार-बार टूट रहा हो शादी (Marriage) का रिश्ता तो
अगर लड़की की शादी का रिश्ता बार-बार तय होते-होते टूट जाता हो तो शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए 5 नारियल शिवलिंग के आगे रख कर ‘ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का पांच माला जप कराना चाहिए। इसके बाद नारियल शिवलिंग पर चढ़ा दें। अति शीघ्र विवाह के लिए लड़के या लड़की को शिवलिंग पर कच्चा दूध, बिल्व पत्र, अक्षत और कुमकुम चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे शादी जल्दी तय हो जाती है।
गुरुवार के दिन जरूर करें ये काम
गुरुवार के दिन अपने नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डाल कर नहाएं। साथ ही पीला भोजन ग्रहण करें। मान्यता है इससे विवाह के योग्य बलवान होते हैं। लड़कियों को बृहस्पतिवार के दिन सूर्य उगने से पहले कुश के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए और याद रखें ये करते हुए किसी की नजर न पड़े। ऐसा करने से विवाह योग बनने लगते हैं। बता दें कि ये अचूक उपाय लड़का- लड़की दोनों ही कर सकते हैं, लेकिन एक बार में एक ही उपाय आजमाएं। वरना उपाय पूरी तरह फलीभूत नहीं होते।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
