24 घण्टे ऑनलाइन

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

कुंडली में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि कुंडली में ग्रह शुभ स्थिति में हों, तो व्यक्ति खूब सफलता प्राप्त करता है, धन कमाता है और सुखी जीवन जीता है। वहीं, अगर ग्रह अशुभ स्थिति में हो,…

24GhanteOnline
May 24, 2026
2 min read

कुंडली में ग्रहों की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि कुंडली में ग्रह शुभ स्थिति में हों, तो व्यक्ति खूब सफलता प्राप्त करता है, धन कमाता है और सुखी जीवन जीता है। वहीं, अगर ग्रह अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को कई तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी ग्रहों में से एक शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि का अशुभ प्रभाव बहुत कष्टकारी होता है।

शनि (Shani) के प्रभाव से व्यक्ति को अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बुरी आदतें विकसित हो जाती है, बात-बात पर गुस्सा आना, परिवार के सदस्यों से झगड़ा होना आदि परेशानियां शनि के बुरे प्रभाव के कारण आती हैं।

आइए जानते हैं कि कुंडली में शनि (Shani) के कमजोर होने पर किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और शनि को मजबूत करने के क्या उपाय करने चाहिए।

जीवन में होती हैं ऐसी घटनाएं


- यदि कुंडली में शनि (Shani) कमजोर है तो व्यक्ति को बात-बात पर गुस्सा आने लगेगा। ऐसा व्यक्ति हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है।
- यदि कुंडली में शनि (Shani)  कमजोर है, तो व्यक्ति के अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हैं, आए दिन झगड़े होते रहते हैं। घर का माहौल बहुत खराब रहता है।
- अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो, तो व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से घिरा रहता है। स्वास्थ्य खराब रहता है और शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे व्यक्ति को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
- यदि कुंडली में शनि खराब स्थिति में हो, तो व्यक्ति में बुरी आदतें विकसित हो जाती हैं। उसका झुकाव शराब, तम्बाकू, सिगरेट, जुए आदि की ओर होने लगता है। बुरी आदतों के कारण जीवन बर्बाद हो जाता है।

कुंडली में शनि (Shani)  को मजबूत करने के उपाय


- कुंडली में शनि  (Shani)  को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को हर शनिवार शनिदेव को तेल अर्पित करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को काले कपड़े का दान भी करना चाहिए।
- शनि (Shani) को मजबूत करने के लिए पान के पत्ते में लौंग को घर के आंगन में जलाना चाहिए। इससे शनि का प्रभाव कम होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।