सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं
हर साल माताएं अपने संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए सकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत रखती है। यह व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन को लंबोदर संष्टी चतुर्थी, माघी चतुर्थी और तिलकुटा…
हर साल माताएं अपने संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए सकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत रखती है। यह व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन को लंबोदर संष्टी चतुर्थी, माघी चतुर्थी और तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 14 जनवरी 2025 को सकट चौथ है।
सकट चौथ का दिन गणेशजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन माताएं अपन परिवार की सलामती के लिए गणेशजी की विधि-विधान से पूजा करती हैं और उन्हें तिल-गुड़ से तैयार लड्डू इत्यादि का भोग लगाती है। तिलकुटा चौथ के दिन गणेशजी को भी प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।
आइए जानते हैं सकट चौथ (Sakat Chauth) के कुछ खास उपाय
सकट चौथ (Sakat Chauth) 2025 के उपाय
सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन गणेशजी की विधिवत पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तिल चतुर्थी के दिन गणेशजी को तिल और गुड़ से बने प्रसाद का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं।
तिलकुट चतुर्थी के दिन गणेशजी के बीज मंत्र ऊँ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से जीवन के सभी दुख-संकट और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। विद्यार्थियों के लिए इस मंत्र का जाप अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
गणेशजी को दूर्वा अतिप्रिय है। अगर आप लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को 11 दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि गणेशजी को दूर्वा घास चढ़ाने से जीवन की सभी कठिनाई दूर होती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
सकट चौथ के दिन गणेशजी की पूजा के दौरान संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी दुख-कष्ट और बाधा समाप्त होती है।
गणेशजी को पीला रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में सकट चौथ के दिन गणेशजी को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें पीला वस्त्र अर्पित कर सकते हैं। ज्योतिष में पीले रंग को सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
