भोलेनाथ पूर्ण करेंगे आपकी मनोकामनाएं,सोमवार के दिन करें ये उपाय
आज सोमवार का दिन है जो कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव (Shiva) को समर्पित होता हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। आज के दिन भक्तगण शिव की पूजा करते हुए उपवास भी करते हैं। ऐसा…
आज सोमवार का दिन है जो कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव (Shiva) को समर्पित होता हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। आज के दिन भक्तगण शिव की पूजा करते हुए उपवास भी करते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव (Shiva) का पूजन करने के साथ ही यदि आप कुछ विशेष उपाय अपनाते हैं तो आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। आज हम आपको समस्या के अनुसार सोमवार के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए
यदि आप सोमवार के दिन शिवभक्ति करते हैं तो आप भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आप पर शिवजी (Shiva) की कृपा बरसेगी और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
मनोकामना पूर्ती के लिए
अगर सोमवार के दिन भगवान शिव (Shiva) की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।
कर्ज से मुक्ति के लिए
शिव पुराण में ऐसा बताया गया है यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से गुजर रहा है तो ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन जल में अक्षत् डालकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को वस्त्र के ऊपर अक्षत् रखकर अर्पित करने से माता लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
कष्टों से निवारण के लिए
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और जीवन के कष्टों का निवारण होगा।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए
यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है और वह मुक्ति पाना चाहते हैं तो ऐसे व्यक्ति को जल में जौ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सांसारिक सुख सुविधाओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा गेहूं से बने पकवान से भगवान शिव को भोग लगाना भी बहुत शुभ माना गया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि गेहूं का दान करने से व्यक्ति के कुल में वृद्धि होती है और परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है।
चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत बनाने के लिए
सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। माता जी की सेवा करें। जरूरतमंद लोगों को इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री को दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
सोमवार के दिन क्या क्या ना करें
ऐसे माना जाता है कि सोमवार की पूजा में कभी भी काले रंग के वस्त्र धारण करके ना बैठें। इसके अलावा, अगर आप सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो कोशिश करें कि इस दिन किसी भी तरह का गलत काम ना करें। भगवान शिव (Shiva) की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
नारियल चढ़ाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि शिवजी को नारियल चढ़ाना शुभ होता है। लेकिन उन्हें नारियल का पानी कभी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव की पूजा के दिन आप हरे, लाल, सफेद, केसरिया या पीले के वस्त्र पहन सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
