24 घण्टे ऑनलाइन

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

न्याय के देवता शनिदेव (Shani Dev) मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं जिसका शनि अच्छा होता है, उसको राजसुख मिलता है। वहीं जिसपर शनि की ढैया व साढ़ेसाती और महादशा एवं अंतर्दशा…

24GhanteOnline
June 26, 2026
3 min read

न्याय के देवता शनिदेव (Shani Dev) मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं जिसका शनि अच्छा होता है, उसको राजसुख मिलता है। वहीं जिसपर शनि की ढैया व साढ़ेसाती और महादशा एवं अंतर्दशा होती है उसे भयंकर कष्ट उठाने पड़ते हैं। शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है इसलिए बहुत से लोग दुखों और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का उपवास रखते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए और शनि को सकारात्मक बनाने के लिए शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए इन उपायों के बारे में जिनसे शनिदेव (Shani Dev) की कृपा आप पर बनी रहे...

- शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद पूरे विधि विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी, धन या व्यापार से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

- शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से शनिदेव (Shani Dev) की कृपा भी प्राप्त होती है। शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

- तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।

- घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।

- शनिवार के दिन ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ॐ शं शनिश्चरायै नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

- शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएं, छाता, उड़द दाल, चमड़े के जूते नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है। इस दिन किसी से झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित करना आदि भूलकर नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

- शनिवार शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।