24 घण्टे ऑनलाइन

शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।…

24GhanteOnline
September 12, 2025
2 min read

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा कुंडली में शुक्र की स्थिति भी मजबूत होती है। शास्त्रों में शुक्रवार (Friday) के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

शुक्रवार (Friday) के दिन करें ये उपाय


शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा करें। शाम के समय केसर और शहद मिश्रित दूध से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। मां को गुलाबी रंग की चुनरी चढ़ाएं और इत्र लगाएं। इस उपाय को करने से आपके घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहेगा। साथ ही आर्थिक परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।

करियर में सफलता पाने के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएं और श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा करें। साथ ही मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को हल्दी की 11 गांठें भी अर्पित करें। इस तरह आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और करियर में भी सफलता मिलेगी।

देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा प्राप्त करने के लिए हर शुक्रवार सुबह पवित्र स्नान करके, पूजा स्थल पर बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही धन की देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को कमल का फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा से आपके घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…