24 घण्टे ऑनलाइन

कुंडली में है कालसर्प दोष, तो करें ये उपाय

राहु-केतु के शुभ प्रभाव से कोई भी व्यक्ति भिखारी से राजा बन सकता है और अशुभ होने पर जमीन पर आ सकता है। राहु-केतु के कारण ही कुंडली में कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) का निर्माण होता है। इसे बहुत ही अशुभ योग माना गया है।…

24GhanteOnline
September 21, 2025
2 min read

राहु-केतु के शुभ प्रभाव से कोई भी व्यक्ति भिखारी से राजा बन सकता है और अशुभ होने पर जमीन पर आ सकता है। राहु-केतु के कारण ही कुंडली में कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) का निर्माण होता है।

इसे बहुत ही अशुभ योग माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये दोष होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें कौन-से उपाय (Remedies for Kaal Sarp Dosh) करने चाहिए.


  1. जिसकी कुंडली में कालसर्प दोष हो, उसे प्रत्येक अमावस्या शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना चाहिए और 108 बार ऊं नमः शिवाय का मंत्र जाप भी करना चाहिए। इसके बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन का जोड़ा भी शिवलिंग पर चढ़ाएं।

  2. प्रत्येक सोमवार को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। हर मंत्र के बाद एक बिल्वपत्र भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं अगर आप स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान पंडित से भी ये काम करवा सकते हैं।


ऊँ हौं ऊँ जूं स: भूर्भुव: स्व: त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवद्र्धनम्.

उर्वारुकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् भूर्भुव: स्वरों जूं स: हौं ऊँ


  1. कुंडली में कालसर्प दोष होने पर राहु-केतु का जाप किसी योग्य पंडित से करवाएं, फिर गोमेद रत्न पहनें। इससे भी कालसर्प दोष का निवारण होता है।

  2. किसी शिवलिंग पर पंच धातु का नाग बनवाकर चढ़ाएं। इसके बाद उस शिवलिंग और पंचधातु के नाग का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे भी काल सर्प दोष के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

  3. रोज सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद "ओम नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात्" मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जाप करें।

  4. किसी योग्य पंडित से नदी के किनारे कालसर्प दोष मुक्ति के लिए पूजा करवाएं। नासिक और उज्जैन में इस तरह की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…