24 घण्टे ऑनलाइन

होलिका दहन के दिन कर लें ये उपाय, दूर होंगी पैसों की किल्लत

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रंगो और पापड़ गुझिया का त्यौहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है. होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में अगर कुछ उपाय कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है…

24GhanteOnline
March 13, 2025
2 min read

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रंगो और पापड़ गुझिया का त्यौहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है. होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में अगर कुछ उपाय कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बरसाती है।

शास्त्रों में होलिका की अग्नि को बहुत पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन (Holika Dahan) के साथ साथ कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख से कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप लक्ष्मी मां की कृपा पाना चाहते है, तो होलिका दहन (Holika Dahan)  से पहले गेंहू की सात खड़ी बालियों को लें और अपने ऊपर से सात बार घुमा लें। इसके बाद इन्हें होलिका की पवित्र अग्नि में डाल दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर जिंदगीभर बनी रहेगी। घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।

शास्त्रों के अनुसार होलिका में सात गेंहू की बालियों की आहुति दी जाती है। शास्त्रों में सात अंक को शुभ माना गय है इसलिए सप्ताह में सात दिन और विवाह में सात फेरे होते हैं। इसी कारण होलिका में गेंहू की सात बालियां डाली जाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।