जीवन में आएंगी खुशियां, रविवार को करें ये उपाए
हिंदू धर्म के अनुसार, रविवार (Sunday) का दिन सूर्य नारायण को अर्पित किया गया है. कहा जाता है जो व्यक्ति सप्ताह के सातों दिन अगर सूर्य देव को अर्घ्य ना दे पाए और सिर्फ रविवार के दिन ही सूर्य नारायण को जल अर्पित करे, तो…
हिंदू धर्म के अनुसार, रविवार (Sunday) का दिन सूर्य नारायण को अर्पित किया गया है. कहा जाता है जो व्यक्ति सप्ताह के सातों दिन अगर सूर्य देव को अर्घ्य ना दे पाए और सिर्फ रविवार के दिन ही सूर्य नारायण को जल अर्पित करे, तो उन्हें बाकी अन्य दिनों का भी पुण्य प्राप्त होता है.
रविवार के दिन सूर्य नारायण का व्रत (Fast) करना उनको अर्घ्य देना शुभ माना गया है. ऐसा करने से जातक की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते जाते हैं. रविवार के दिन सच्चे मन से सूर्य देव (Surya Dev) की उपासना करने से भक्तों को बुद्धि, बल, विद्या, तेज और वैभव प्राप्त होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को मान, प्रतिष्ठा आत्मा, सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने का कारक माना जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं.
गाय को रोटी खिलाएं
हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है. गाय हिंदुओं के लिए पूजनीय है. मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. रविवार के दिन सुबह के समय गाय को रोटी खिलाने से सूर्य नारायण प्रसन्न होते हैं. इस उपाय को आप सातों दिन कर सकते हैं, लेकिन समय नहीं होने के चलते आप इसे सिर्फ रविवार के दिन भी कर सकते हैं.
कुमकुम और लाल फूल से दें अर्घ्य
सूर्य देव उन्नति के देवता हैं. उन्हें लाल रंग अत्यंत प्रिय है. सूर्य देव को अर्घ्य देते समय तांबे के कलश में पानी लें, उसमें कुमकुम और लाल रंग का फूल डालकर प्रतिदिन या फिर रविवार के दिन जल अर्पित करें.
मछलियों को आटे की गोली खिलाएं
आपके जीवन में संपन्नता और सुख-शांति लाने के लिए मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाना चाहिए. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. इस उपाय को आप प्रतिदिन कर सकते हैं, परंतु यदि आपके पास समय का अभाव हो, तो सिर्फ रविवार के दिन भी इसे किया जा सकता है.
किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहिए
हर रविवार किसी ना किसी जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति की मदद करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है आप पूजा-पाठ करें या ना करें, लेकिन किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपके जीवन में तमाम खुशियां आती हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
