24 घण्टे ऑनलाइन

नववर्ष में करें ये खास उपाय, पूरे साल बढ़ेगी आमदनी

नववर्ष (New Year) के साथ ही नई उम्मीदों का आगमन होगा. हम कामना करते हैं कि नया साल सभी के लिए मंगलकारी व शुभ हो. नये वर्ष के साथ ही जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. वैदिक ज्योतिष में नये साल में कई विशेष योग बन रहे…

24GhanteOnline
December 31, 2025
3 min read

नववर्ष (New Year) के साथ ही नई उम्मीदों का आगमन होगा. हम कामना करते हैं कि नया साल सभी के लिए मंगलकारी व शुभ हो. नये वर्ष के साथ ही जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. वैदिक ज्योतिष में नये साल में कई विशेष योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ेगा, इसलिए नये वर्ष (New Year) में सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता बनाए रखने के लिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल आज कुछ विशेष उपाय बता रहे हैं.

आप अपनी राशि के अनुसार इन उपायों को करेंगे तो पूरे सालभर (New Year) मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और जीवन में धन का अभाव नहीं रहेगा. जानते हैं इन विशेष उपायों के बारे में.

मेष और वृश्चिक राशि


मेष व वृश्चिक राशि के लिए नया साल (New Year) सुखद रहने वाला है. नये साल में आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे. नये साल में आप हर मंगलवार को मसूर की दाल के दाने पक्षियों को भोजन के रूप में जरूर डालें. स्नान के समय पानी में लाल चंदन का पाउडर मिलाकर उससे स्नान करें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और सालभर धन का अभाव नहीं होगा.

मिथुन और कन्या


मिथुन व कन्या राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे मूंग के दाने पक्षियों को डालने चाहिए. इसके साथ ही गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं. जीवन में सुख-समृद्धि व धन लाभ के लिए हर बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा करें और ऊं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि


कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए इस राशि के लोगों को प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए. साथ में गंगाजल चढ़ाएं और ऊं त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मृक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें. इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

वृषभ और तुला


वृषभ या तुला राशि के जातक गायों को खीर बनाकर खिलाएं. शुक्रवार के दिन पक्षियों को चावल के दाने डालें. स्नान के वक्त पानी में केसर व इलायची का पाउडर मिला कर स्नान करें. इस उपाय से आकस्मिक धन लाभ होता है.

सिंह राशि


सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है और सूर्य तेज व यश का प्रतीक होता है, इसलिए रविवार के दिन स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. इसके अलावा हर रविवार को गेहूं के दाने पक्षियों को डालें. गायों को गुड़ व रोटी खिलाएं. इससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगा और जीवन में बल व यश की प्राप्ति होगी.

धनु और मीन राशि


धनु व मीन राशि को विशेषकर गुरुवार के दिन गुरुओं का आशीर्वाद लेना चाहिए. गुरुवार के दिन चावल, जल व चने के दानों को मिलाकर आम के पेड़ पर चढ़ाएं और गुरुमंत्र का जाप करें. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें. इससे जीवन में बकरत बनी रहेगी.

मकर और कुंभ राशि


मकर व कुंभ राशि के लोगों को हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. खासकर मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी की विशेष उपासना करें. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं और पूजा-अर्चना करें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की बरकत बनी रहेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…