24 घण्टे ऑनलाइन

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी को होंगी प्रसन्न

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) का विशेष महत्व है। हर साल कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं। शास्त्रों में सभी एकादशी व्रतों का अलग-अलग महत्व वर्णित है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के…

24GhanteOnline
July 3, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) का विशेष महत्व है। हर साल कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं। शास्त्रों में सभी एकादशी व्रतों का अलग-अलग महत्व वर्णित है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में जाते हैं। इस दिन से चातुर्मास प्रारंभ होता है। देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए सृष्टि का संचालन भगवान विष्णु करते हैं। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) के दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। इस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई, रविवार को है।

जानें देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय-


1. देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करना शुभ माना गया है। इस दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को मिठाई, फल, फूल व तुलसी दल अर्पित करने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की मान्यता है।

2. हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

3. देवशयनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके 108 नामों का जाप किया जा सकता है।

4. मां लक्ष्मी का वास हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर होता है। इसलिए देवशयनी एकादशी के दिन आपको घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए।

5. देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मखाने का भोग लगाना चाहिए। आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें नारियल, बताशे व मिठाई आदि भी अर्पित कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।