24 घण्टे ऑनलाइन

रात को करें ये फेशियल, सुबह मिलेगा गजब का ग्लो

अगर आप चाहती हैं कि आपती त्वचा हमेशा यंग लड़की की तरह दिखती रहे तो इसके लिए आपको स्किन केयर में समय-समय पर फेशियल (Facial) करवाना होगा। लेकिन हर बार अगर आप फेशियल के लिए पार्लर नहीं जा सकती हैं तो घर पर ही आसानी से इसे…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

अगर आप चाहती हैं कि आपती त्वचा हमेशा यंग लड़की की तरह दिखती रहे तो इसके लिए आपको स्किन केयर में समय-समय पर फेशियल (Facial) करवाना होगा। लेकिन हर बार अगर आप फेशियल के लिए पार्लर नहीं जा सकती हैं तो घर पर ही आसानी से इसे करना सीख लें। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई महिला सज-संवरकर सुंदर दिखना चाहती है, ऐसे में जरूरी है कि आप स्किन को सबसे पहले साफ कर लें। ऐसे में आप यहां सीखिए स्किन व्हाइटनिंग फेशियल (Skin Whitening Facial) करने का तरीका। इसे आप रात के समय कर सकती हैं। इसका रिजल्ट आप इंस्टेंट दिखाई देने लगेगा। आइए, जानें घर पर स्किन व्हाइटनिंग फेशियल करने के स्टेप्स-

चेहरा करें साफ


फेशियल (Facial) की शुरुआत चेहरे को साफ करने से करें। आप चाहें तो डी टैन पैक भी लगा सकती हैं। इसे लगाने से चेहरे पर जमा हुई टैनिंग खत्म हो जाती है। अगर डीटैन नहीं लगाना तो एक बड़ा चम्मच दूध लें और फिर इसमें गुलाब जल और एलोवेला जेल मिला लें। चेहरे को पानी से गीला करें और फिर इस दूध के मिक्स को चेहरे पर मल लें। 5 मिनट के बाद रुई या फिर गीले टिशू से इसे पोंछ लें।

स्क्रबिंग से निकाले गंदगी


चेहरे की गंदगी को निकालने के लिए चावल का आटा सबसे बेस्ट है। ये ना हो तो आप बेसन भी ले सकती हैं। हालांकि, अच्छे रिजल्ट के लिए चावल का आटा बेस्ट है। इस आटे में दही और टमाटर का गूदा मिला दें। अच्छे से मिक्स करें चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। कम से कम 8-10 मिनट की मालिश करें और फिर चेहरे को धो दें।

लगाएं फेस पैक


मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, दूध और शहद को मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। फिर इस पैक को हल्की गीली स्किन पर लगाएं। अच्छे से सूखने के बाद इसे धो लें।

लगाएं टोनर


स्किन पर आप टोनर का इस्तेमाल करें। ये सबसे जरूरी है। इसके लिए चावल का पानी सबसे अच्छा है। कोरियल ग्लास स्किन पाने के लिए भी लड़कियां चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।