तुलसी की मंजरी से करें ये उपाय, भरी रहेगी तिजोरी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है। हिंदू धर्म के अनुसार, प्रतिदिन जल चढ़ाकर और सुबह-शाम दीपक जलाकर तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी में धन की देवी लक्ष्मी का…
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है। हिंदू धर्म के अनुसार, प्रतिदिन जल चढ़ाकर और सुबह-शाम दीपक जलाकर तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। धर्म शास्त्रों में तुलसी के बिना पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म पूरे नहीं माना जाते हैं। तुलसी के पौधे को महत्व देने के साथ-साथ तुलसी मंजरी (Tulsi Manjri) को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए, तो धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
आर्थिक परेशानियां होंगी दूर
यदि कोई व्यक्ति अपनी तिजोरी में तुलसी मंजरी (Tulsi Manjri) को लाल कपड़े में बांधकर रखता है तो उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यदि आप अगर कोई आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो अपने पर्स में तुलसी की मंजरी को जरूर रखें।
नकारात्मकता दूर करने के लिए
यदि आपको लग रहा है कि आपके घर में नकारात्मकता है और आए दिन कलह होता है, तो जल में तुलसी की मंजरी (Tulsi Manjri) को मिलाकर छिड़काव करें। इससे ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।
शादी से जुड़ी समस्या
यदि किसी व्यक्ति की शादी में लगातार अड़चन आ रही है या शादी के योग नहीं बन रहे हैं, तो उसे दूध में तुलसी की मंजरी डाल कर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से शादी के योग बनने लगते हैं।
धन से जुड़े उपाय
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की तुलसी की मंजरी के साथ विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं। साथ ही इससे धन लाभ होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
