24 घण्टे ऑनलाइन

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) हिंदुओं का विशेष और प्रमुख त्योहार होता है। भगवान सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो ये त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने की पंरपरा का पालन सदियों से…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) हिंदुओं का विशेष और प्रमुख त्योहार होता है। भगवान सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो ये त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने की पंरपरा का पालन सदियों से किया जा रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान से पुण्य फल मिलते हैं। इस दिन भगवान सूर्य का पूजन भी किया जाता है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर तिल का विशेष महत्व


इस साल भगवान सूर्य 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसी दिन मकर संक्रांति है। मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू बनाने और खाने की परंपरा भी है। इस दिन तिल के लड्डू भगवान सूर्य को भेंट स्वरूप दिए जाते हैं। दरअसल, मकर संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व है। तिल दो रंग के होते हैं। एक सफेद और दूसरा काला। इस दिन काले तिल का महत्व अधिक होता है।

इस दिन काले तिल से किए जाते हैं उपाय


इस दिन काले तिल से कई उपाय किए जाते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन काले तिल के उपायों से भगवान सूर्य और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रोगों और दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन काले तिल के क्या उपाय करने चाहिए।

तिल के उपाय


- मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन काले तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन तिल के लड्डू खाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है।
- इस दिन भगवान सूर्य को स्नान के बाद जल में काला तिल मिलाकर अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। करियर आगे बढ़ता है।
- इस दिन खिचड़ी का दान उसमें काला तिल मिलाकर ही किया जाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव और शनि देव दोनों की कृपा बरसती है। घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।
- इस दिन काले तिल से आहुति देने, तिल मिला खाना खाने से और पानी में तिल को डालने से खास लाभ मिलता है।
- मान्यता है कि इस दिन पानी में काला तिल डालकर स्नान करने से सभी रोगों और दोषों से छुटकारा मिल जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…