24 घण्टे ऑनलाइन

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

सनातन में तुलसी पूजा का बहुत महत्व है, साथ ही गंगा की पूजा का भी बहुत महत्व है। दोनों को ही सनातन धर्म में मां का दर्जा दिया गया है, दोनों का पूजा पाठ आपके जीवन में धन-धान्य, बरकत लेकर आता है। ऐसे में गंगा दशहरा ( Ganga…

24GhanteOnline
May 22, 2026
2 min read

सनातन में तुलसी पूजा का बहुत महत्व है, साथ ही गंगा की पूजा का भी बहुत महत्व है। दोनों को ही सनातन धर्म में मां का दर्जा दिया गया है, दोनों का पूजा पाठ आपके जीवन में धन-धान्य, बरकत लेकर आता है। ऐसे में गंगा दशहरा ( Ganga Dussehra) जो की 5 जून को आने वाला है उस शुभ दिन अगर आप तुलसी से जुड़े यह उपाय कर लेते हैं तो आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। माना जाता है कि यह अति फल देने वाले उपाय हैं तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

नकारात्मकता होगी दूर


पहला उपाय-हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं उस उपाय को करके आप अपने घर से नकारात्मकता को दूर भगा सकते हैं। आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पीतल के एक लोटे में गंगाजल भरना है और उसके बाद तुलसी के पांच पत्ते या सात पत्ते उस लोटे में डालने हैं। उसके बाद इस जल का छिड़काव आपको अपने पूरे घर में करना है। इससे आपके घर के नेगेटिविटी दूर हो जाएगी।

इस उपाय से मिलेगा धन ही धन


दूसरा उपाय- इस दिन सुबह उठकर तुलसी पूजा कर लें। कुछ तुलसी के पत्ते तोड़ लें और उसे भगवान विष्णु को अर्पित करें साथ ही उन्हें गंगाजल भी अर्पित करें, बाद में गंगाजल के कुछ बंदे इस तुलसी के पत्र पर छिड़क लें। उन तुलसी के पत्तों को एक लाल कपड़े में बांध के अपनी तिजोरी में रख ले। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, माता गंगा, और माता तुलसी सभी का आशीर्वाद एक साथ मिलता है।

तुलसी को अर्पित करें गंगाजल


गंगा दशहरे ( Ganga Dussehra) के दिन आपको तुलसी की पूजा करना अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आप तुलसी में गंगाजल अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी और विष्णु जी का ध्यान करें। ऐसा करने से आपके घर में सदा सुखसमृद्धि बनी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।