24 घण्टे ऑनलाइन

हनुमान जन्मोत्सव के दिन भूल कर भी न करें काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हनुमान जी के जन्मदिवस को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है।…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हनुमान जी के जन्मदिवस को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति व खुशहाली आती है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भक्त इस दिन हनुमान मंदिर जाकर दर्शन व पूजन करने के साथ ही व्रत भी करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानें हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या करें और क्या नहीं-

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) शुभ मुहूर्त 2025:


द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदया तिथि में हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) के दिन क्या करें:


हनुमान जन्मोत्सव के दिन ब्रह्मचर्य का सख्ती से पालन करना चाहिए।

हनुमान जी को चने की दाल, बूंदी के लड्डू व इमरती का भोग लगाना चाहिए।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन व्रत करने वालों को फलाहारी भोजन करना चाहिए।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) के दिन क्या न करें


हनुमान जी की पूजा में कभी चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बजरंगबली की पूजा करते समय सफेद व काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर पूजा के लिए बजरंगबली की टूटी या खंडित प्रतिमा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन नमक के सेवन से परहेज करना चाहिए।

इस दिन व्रत करने वालों को दिन में सोने से बचना चाहिए।

इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन घर के दहलीज पर आए लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।