24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर न करें इनका इस्तेमाल, स्किन को होगा नुकसान

हर महिला खूबसूरत स्किन पाना चाहती है। हर किसी का सपना होता है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता-दमकता रहे। त्वचा की देखभाल और स्किन को सुंदर बनाने के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं जिनका इस्तेमाल महिलाएं करना पसंद करती…

24GhanteOnline
August 17, 2025
4 min read

हर महिला खूबसूरत स्किन पाना चाहती है। हर किसी का सपना होता है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता-दमकता रहे। त्वचा की देखभाल और स्किन को सुंदर बनाने के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं जिनका इस्तेमाल महिलाएं करना पसंद करती हैं। घर पर बनाए गए घरेलू फेसपैक (Face Packs) हमेशा ही त्वचा के लिए बाजार के केमिकल आधारित मास्क से बेहतर होते हैं।

लेकिन अगर आप घरेलू फेसपैक अपनाना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा ताकि इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका फेसपैक (Face Packs) के दौरान इस्तेमाल करना स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। इन्हें फेसपैक में इस्तेमाल करने के दौरान बचें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

# नींबू

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक त्वचा पर नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नींबू का पीएच लेवल काफी अधिक होता है जो त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा नींबू का तेल यूवी किरणों के संपर्क में आने पर स्किन पर रैशेज पैदा कर सकता है।

# बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ज्यादातर मुहांसों को कम करने और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेकिंग सोडा का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए। बेकिंग सोडा में कई यौगिक होते हैं जो चेहरे पर केमिकल बर्न, ब्रेकआउट और एलर्जी पैदा कर सकते हैं।

# टूथपेस्ट

टूथपेस्ट को भी कभी भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। बहुत सारे घरेलू नुस्खों में टूथपेस्ट को लगाने की सलाह दी जाती है। जिससे चेहरे पर एक्ने को कम किया जाता है। लेकिन किसी भी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह टूथपेस्ट लगाने की नहीं होती। अक्सर लोग मुहांसों को जल्दी दबाने के लिए मुहांसों पर टूथपेस्ट लगाते हैं। लेकिन टूथपेस्ट में पैरॉक्साइड, पुदीना, अल्कोहल और फ्रेगरेंस ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा पर जलन और इरिटेशन पैदा कर सकते हैं।

# सेब का सिरका

जिन लोगों के चेहरे पर काफी अधिक मुंहासें होते हैं, जा जिनकी त्वचा सेंसिटिव होती है उन्हें सेब के सिरके के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसका इस्तेमाल अपने फेस मास्क (Face Packs) में करने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से बेहतर है कि आप इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

# लहसुन

कई घरेलू नुस्खों में लहसुन को एक्ने के ठीक करने के लिए इस्तेमाल करते दिखाते हैं। लहसुन लगाने से तुरंत एक्ने ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आप लहसुन को डायरेक्ट चेहरे की त्वचा पर लगाते हैं। तो इससे जलन और रैशेज पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए चेहरे पर सीधे लहसुन को ना लगाएं।

# मसाले

दालचीनी लॉन्ग और मिर्च पाउडर जैसे मसलों में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण मौजूद होते हैं। लेकिन इन्हें स्किन पर लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इन मसालों को त्वचा पर लगाने से जलन, एलर्जी या कालीमा की समस्या हो सकती है।

# रबिंग एल्कोहल

चेहरे पर रबिंग एल्कोहल न लगाएं क्‍योंकि इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। आप भले ही रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल किसी छोटी मोटी चोट में कर सकती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी चेहरे पर ना करें।

# चीनी

कई सारे फेस स्क्रब में लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि चीनी प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करता है और चेहरे से कीटाणुओं को निकालते हैं। लेकिन ये आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चीनी के बड़े दाने आपकी त्वचा पर हार्श हो सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा पर रेडनेस हो सकती है।

# नीम या ग्रीन टी

अगर आपकी त्‍वचा संवेदनशील है तो आप चेहरे पर नीम या ग्रीन टी का इस्‍तेमाल न करें क्‍योंकि इनका इस्‍तेमाल करने पर आपकी त्‍वचा पर दाने आ सकते हैं और साथ ही आपकी त्‍वचा ज्‍यादा रूखी भी हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।