24 घण्टे ऑनलाइन

उठते ही कभी ना देंखे ये चीजें, पूरा दिन हो जाएगा बर्बाद

घर में बड़े-बुजुर्ग कई ऐसी बातें बताते हैं जो छोटों को रोकाटोकी लगती हैं लेकिन इसका जीवन की सुख-समृद्धि से गहरा नाता होता हैं। ऐसी ही कई बातें बड़े-बुजुर्ग सुबह उठने (Wake Up) के दौरान किए जाने वाले कामों से जुड़ी बताते…

24GhanteOnline
February 3, 2026
3 min read

घर में बड़े-बुजुर्ग कई ऐसी बातें बताते हैं जो छोटों को रोकाटोकी लगती हैं लेकिन इसका जीवन की सुख-समृद्धि से गहरा नाता होता हैं। ऐसी ही कई बातें बड़े-बुजुर्ग सुबह उठने (Wake Up) के दौरान किए जाने वाले कामों से जुड़ी बताते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सुबह उठने के बाद आंख खुलते ही किन चीजों को नहीं देखा जाना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को देखने मात्र से पूरा दिन बर्बाद हो जाता हैं और दुर्भाग्य दामन थाम लेता हैं। तो आइये जानते हैं सुबह आंख खुलते (Wake Up) ही हमें किन चीजों को देखने से बचना चाहिए...

आईना

कई लोग सुबह उठते (Wake Up) ही सबसे आईना देखते हैं। मगर ऐसा करने से बचन चाहिए। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से रातभर की शीशे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा आपको मिल सकती है। ऐसे में सुबह नींद खुलते ही तुरंत आईना देखने से बचें।

जंगली जानवरों की तस्वीर

कई लोगों में घर पर पशु या जंगली जानवरों की तस्वीर व पेंटिंग लगाई होती है। मगर सुबह उठते ही पहली नजर ऐसी तस्वीरों पर डालने से बचना चाहिए। वास्तु में सुबह नींद खुलने के तुंरत बाद ऐसी फोटो या पेंटिंग देखना अशुभ माना जाता है।

परछाई

सुबह के समय खुद की या किसी अन्य की परछाई देखने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप सूर्य देव के दर्शन करने गए हो और आपने पश्चिम दिशा में अपनी परछाई देख ली तो इसे राहु का संकेत माना जाएगा। वास्तु अनुसार, इस दिशा में परछाई देखना शुभ नहीं होता है। इससे ऐसा करने से बचें।

जूठे बर्तन

वास्तु अनुसार, सुबह उठते ही जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। ये नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले जूठे बर्तन व किचन साफ कर लेना चाहिए।

सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये काम

- सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथों को एक साथ जोड़कर देखना चाहिए। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, हमारी हथेलियों में गोविंद, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह हथेलियों देखते हुए अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए। इसके बाद ही अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

- सुबह उठकर सूर्य देव के दर्शन करना या उन्हें जल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, यश की प्राप्ति होती है। तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

- अगर आप सूर्योदय से भी पहले जाग जाते हैं तो इस दौरान चंद्रमा के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…