24 घण्टे ऑनलाइन

घर के इस हिस्से में गलती से भी न लगाएं इस रंग की टाइल्स

लोग घर बनवाते समय एक-एक चीज का ध्यान रखते हैं। कमरे से लेकर हॉल, किचन और पूजा घर तक में एक-एक चीज बड़े ही ध्यान और नियम के मुताबिक लगाते हैं। लेकिन बाथरूम (Bathroom) बनवाते समय वहां की चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

लोग घर बनवाते समय एक-एक चीज का ध्यान रखते हैं। कमरे से लेकर हॉल, किचन और पूजा घर तक में एक-एक चीज बड़े ही ध्यान और नियम के मुताबिक लगाते हैं। लेकिन बाथरूम (Bathroom) बनवाते समय वहां की चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आपको बता दें कि बाथरूम के टाइल्स का रंग हमारे जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकता है।

वास्तु शास्त्र में बाथरूम (Bathroom) टाइल्स को लेकर कई नियम बताए गए हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आपके बाथरूम के लिए किस रंग की टाइल्स बेहतर रहेगी।

बाथरूम (Bathroom) के लिए इन रंगों का करें चुनाव


वास्तु शास्त्र के अनुसार,  बाथरूम की टाइल्स हमेशा लाइट कलर का रखें। इसके अलावा सफेद, आसमानी या नीला रंग का भी उपयोग कर सकते हैं। ये रंग बाथरूम में सकारत्मक ऊर्जा लाती है।

वहीं बाथरूम (Bathroom) की दीवारों की बात करें इसके लिए  सफेद, गुलाबी, हल्का पीला या हल्का आसमानी रंग का चुनाव करें। ये सभी रंग शुभता का प्रतीक होते हैं। वास्तु के मुताबिक, सफेद, आसमानी या नीला रंग वास्तु दोष को दूर करते हैं।

इन रंगों की टाइल्स बिल्कुल न लगाएं


वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाथरूम की टाइल्स के लिए काले, लाल और गहरे रंग का चुनाव कभी भी न करें। गहरे रंग आपके घर में नकारात्मकता ला सकता है। तो भूलकर भी बाथरूम के टाइल्स के लिए इन रंगों का चुनाव न करें।

बाथरूम (Bathroom) बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान


वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम और टॉयलेट को एक साथ अटैच करके नहीं बनवाना चाहिए और खासकर की कमरे के अंदर तो बिलकुल भी नहीं।

वास्तु के हिसाब से बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखें। वास्तु के अनुसार यह शुभ भाग्य का वाहक है। इससे घर में खुशियां आती हैं।

बाथरूम का दरवाजा लकड़ी का है तो उसे हमेशा बंद रखें। इससे घर में नकरात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

वहीं नल बाथरूम में नल टपकने की समस्या है तो तुंरत उसे ठीक करवा लें। वरना इससे आपको पैसों का नुकसान हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…