24 घण्टे ऑनलाइन

घर में ना लगाएं इस तरह की तस्वीरें, बनती हैं परेशानियों का कारण

हर कोई अपने घर को सुंदर बनाने और सजाने के लिए कलाकृतियों और तस्वीरों की मदद लेता हैं जो घर को नया रूप प्रदान करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगाई गई इन तस्वीरों (Pictures) का वास्तु से जुड़ा भी महत्वपूर्ण…

24GhanteOnline
March 9, 2026
3 min read
घर में ना लगाएं इस तरह की तस्वीरें, बनती हैं परेशानियों का कारण

हर कोई अपने घर को सुंदर बनाने और सजाने के लिए कलाकृतियों और तस्वीरों की मदद लेता हैं जो घर को नया रूप प्रदान करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगाई गई इन तस्वीरों (Pictures) का वास्तु से जुड़ा भी महत्वपूर्ण नाता होता हैं जी घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इनसे निकली नकारात्मक ऊर्जा घर में परेशानियों का कारण बनती हैं। अगर ऐसी चीजें घर पर रखी हुई भी हैं तो उन्हें जल्द ही हटा दें।

नटराज की तस्वीर


वैसे तो घर पर भगवान शिव की अलग-अलग स्वरूप की तस्वीरें (Pictures) लगाना बहुत ही शुभ होता है, लेकिन भगवान शिव का तांडव करते हुए स्वरूप की तस्वीर को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। भगवान शिव के इस स्वरूप को क्रोध और विध्वंसक का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में नटराज की फोटो या कलाकृति को भूलकर भी नहीं घर पर नहीं रखना चाहिए। मान्यता है भगवान शिव नटराज स्वरूप में तांडव करते हैं जिस कारण से प्रलय आती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे घर पर लगाने पर परेशानियां पैदा हो सकती है।

डूबते हुए जहाज या किसी रोते हुए बच्चे की तस्वीर


घर पर कभी भी डूबते हुए जहाज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीर दुर्भाग्य और अपशकुन का प्रतीक मानी जाती है है। इससे घर में नकारात्मकता फैलती है। इसी तरह कभी भी घर में किसी रोते हुए बच्चे की तस्वीर को लगानी चाहिए। हमेशा घर में हंसते मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाना चाहिए।

हिंसक पशुओं की तस्वीरें


वास्तु के अनुसार कभी भी जंगली जानवर जैसे शेर, चीता आदि हिंसक पशुओं की तस्वीरों को घर में लगाने से बचना चाहिए। खास तौर पर उन तस्वीरों को अपने घर में बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए, जिनमें पशु शिकार कर रहे हो या फिर हिंसक की मुद्रा में हो। इस तरह का तस्वीरे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

युद्ध की तस्वीरें


घर में किसी भी प्रकार की हिंसा से जुड़ी हुई कोई भी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। चाहे वह भगवान की ऐसी कोई तस्वीर ही क्यों न हो जिसमें वह युद्ध की मुद्रा में हों। कई लोग अपने घर में महाभारत के युद्ध की तस्वीर को लगाकर रखते हैं, ऐसी तस्वीरें वर्जित मानी गई हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरों से मन में नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। इन तस्वीरों से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव और मानसिक परिशानियां बढ़ती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…