24 घण्टे ऑनलाइन

शमी का पौधा लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों से जुड़े नियमों का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इनमें देवी-देवताओं का वास होता है। उसी प्रकार शमी (Shami) का पौधा भी बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है कि शमी का पौधा शनिदेव का…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों से जुड़े नियमों का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इनमें देवी-देवताओं का वास होता है। उसी प्रकार शमी (Shami) का पौधा भी बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है कि शमी का पौधा शनिदेव का प्रिय पौधा है। शमी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और शनि का दुष्प्रभाव भी कम होता हैं। इसके अलावा शमी का पौधा घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मकता दूर होती है। शमी (Shami) का पौधा घर में लगाने पर आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शमी के पौधे के पास कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए।

शमी (Shami) के पास न रखें ये चीजें


- शमी के पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं और व्यक्ति को काफी परेशानियां देते हैं।

- शमी का पौधा पूजनीय होता है, इसलिए इस पौधे के पास कूड़ा-कचरा भी नहीं रखना चाहिए। शमी के पास कूड़ा-कचरा रखने से शनि दोष लगता है।

- शमी का पौधा भी भगवान शिव का प्रिय पौधा है और भगवान शिव की पूजा में तुलसी वर्जित मानी जाती है, इसलिए शमी के पौधे के पास तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।

इन नियमों का रखें ध्यान


- शमी (Shami) के पौधे को कभी भी बाथरूम के पास न रखें। इसे बाथरूम से कम से कम 5 या 6 फीट की दूरी पर रखें।
- शमी के पौधे को घर के मुख्य दरवाजे के सामने रखें और ध्यान रखें कि जब आप घर से बाहर निकलें तो यह पौधा आपके दाहिनी ओर हो।
- शमी के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसे छत पर भी रखा जा सकता है।
- अगर आपके घर में शमी का पौधा है, तो हर दिन इसकी पूजा करें और अगर लगा रहे हैं, तो शनिवार के दिन लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…