पैसे रखते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल
जीवन में हर कोई चाहता है कि वह धनवान बने। उसके पास बहुत सारा धन (Money) हो, जिससे उसे किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए कड़ी मेहनत भी लोग करते हैं, लेकिन फिर भी सफलता नहीं…
जीवन में हर कोई चाहता है कि वह धनवान बने। उसके पास बहुत सारा धन (Money) हो, जिससे उसे किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए कड़ी मेहनत भी लोग करते हैं, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती है। कई बार इसके पीछे कारण यह होता है कि वह अपने पैसों (Money) को वास्तु के हिसाब से नहीं रखते हैं।
पैसों (Money) को सही तरह से न रखना देवी लक्ष्मी व कुबेर देवता का अपमान होता है। ऐसे में घर में नकारात्मकता भी आती है। तो चलिए इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया है कि घर में पैसे रखते समय किन वास्तु टिप्स का ख्याल रखें-
इधर-उधर ना रखें पैसे (Money)
हमारी आदत होती है कि पैसों (Money) मिलने के बाद कहीं भी किधर भी रख देते हैं। अपने पर्स में पैसे डालकर डाइनिंग टेबल या किचन की स्लिप पर रख देते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती हैं, जिससे धन की हानि होना शुरू हो सकती है।
मंदिर में ना रखें पैसे (Money)
लोग कई बार रुपयों को मंदिर में रखने का भी काम करते हैं। यह भूलकर भी नहीं करना चाहिए। उन पैसों में अगर फटे-पुराने नोट हैं, तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है। आप बैंक से बिल्कुल नए नोट मंदिर में रख देते हैं, तो उसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। फिर भी इसको ज्यादा देर तक मंदिर में न रखें, क्यों कि इसको तिजोरी के रूप में नहीं देखा जा सकता है।
तिजोरी में रखें पैसे (Money)
तिजोरी में पैसों रखना चाहिए क्योंकि इसमें उनको सुरक्षित रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि तिजोरी में लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछा दें, उसके बाद पैसा रखें। पैसों का सीधी संपर्क सीधा संपर्क लकड़ी या लोहे से भी नहीं होना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
